12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज में सीएम ने बच्चों को किया दुलार, बोले मेडिकल एजुकेशन और सर्विलांस टीम लगाएगी इस बीमारी का पता

— फिरोजाबाद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया जिले में इस रहस्यमयी बीमारी से हुई है 40 लोगों की मौत।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath

बच्चे को फल देते सीएम योगी आदित्यनाथ

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। रहस्यमयी बीमारी का पता लगाने के लिए अब मेडिकल एजुकेशन और सर्विलांस टीम मिलकर काम करेंगी। फिरोजाबाद में आखिर इतनी मौत होने के पीछे क्या वजह है। इसे लेकर और विभिन्न शंकाओं के समाधान के लिए टीम जांच कर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेगी। जिले भर में अब तक 40 की मौत इस रहस्यमयी बीमारी यानि बुखार से हुई है।
यह भी पढ़ें—

एक दिन में 8 बच्चों की बुखार से मौत, भयावह स्थिति को भांपने आज आ रहे सीएम योगी

आठ बच्चों की हुई थी मौत
बुखार की चपेट में आकर रविवार को आठ बच्चों की मौत हो गई थी। इनमें शांती नगर निवासी 7 वर्षीय राखी, करबला निवासी 12 वर्षीय संगीता, संतनगर निवासी 10 वर्षीय केशव, हिमायूंपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज, आजाद नगर निवासी 6 वर्षीय कृष्णा, महादेव नगर निवासी 1 वर्षीय तनिष्का, प्रीतम नगर निवासी 4 वर्षीय राधिका, सविता नगर निवासी 16 वर्षीय अभय शामिल हैं। सोमवार दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर उतरा। जहां से वह कार द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों को दुलार किया और उन्हें फल वितरित किए।
यह भी पढ़ें—

लॉकडाउन के बाद ताजमहल की खूबसूरती को निहारने को उमड़ी टूरिस्टों की भीड़, एक दिन में 20 हजार ने देखा ताज

यह बोले मुख्यमंत्री
निरीक्षण उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जिले में डेंगू के संदिग्ध मामले पाए गए हैं। यहां 18 अगस्त को पहला मामला सामने आया था। तेजी से यहां के 8 से 9 मुहल्लों में संदिग्ध डेंगू के मामले देखने को मिले। स्थानीय स्तर पर जागरूकता का अभाव था। लोगों ने लोकल स्तर पर निजी या प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। मेडिकल कॉलेज में वार्ड बनाया गया है। डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज को इस बीमारी के आने वाले मरीजों के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज में तीन बच्चों की मौत हुई है जबकि बाकी बच्चे और युवाओं की मौत प्राइवेट अस्पताल और आगरा में हुई हैं। जिले भर में लगभग 32 बच्चे और 7 वयस्क की मौत हुई है। मेडिकल एुजकेशन और सर्विलांस की टीम को भेजकर जांच करा रहे हैं। इसमें पता चल सकेगा कि यहां डेंगू है या फिर कोई और बीमारी।