1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दिन में 8 बच्चों की बुखार से मौत, भयावह स्थिति को भांपने आज आ रहे सीएम योगी

— फिरोजाबाद में डेंगू बुखार से अब तक 40 से अधिक बच्चे और युवाओं की मौत हो चुकी है, स्वास्थ्य विभाग के कैंप लगाए जाने के बाद भी हालात बेकाबू हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
CM Yogi

गांव—गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। कोरोना की मार से जहां तमाम परिवार बिखर गए वहीं अब डेंगू की मार से अच्छे खासे घर उजड़ रहे हैं। जिले भर में अब तक बुखार से करीब 41 की मौत हो चुकी है जबकि कई दर्जन अभी भी बीमारी की चपेट में हैं। स्थिति को भांपने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज फिरोजाबाद आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें—

लॉकडाउन के बाद ताजमहल की खूबसूरती को निहारने को उमड़ी टूरिस्टों की भीड़, एक दिन में 20 हजार ने देखा ताज

डेंगू से हो रही हैं लगातार मौत
प्रत्येक वर्ष इस मौसम में वायरल से लोग पीड़ित होते थे लेकिन इस वर्ष डेंगू और बुखार से हो रही मौतों ने लोगों को झकझोर दिया है। अब तक 41 की मौत हो चुकी है तो वहीं तमाम बच्चे और युवा, महिलाएं इसकी चपेट में हैं। बुखार की चपेट में आकर रविवार को बच्चों की मौत हो गई, जिनमें शांती नगर निवासी 7 वर्षीय राखी, करबला निवासी 12 वर्षीय संगीता, संतनगर निवासी 10 वर्षीय केशव, हिमायूंपुर निवासी 25 वर्षीय मनोज, आजाद नगर निवासी 6 वर्षीय कृष्णा, महादेव नगर निवासी 1 वर्षीय तनिष्का, प्रीतम नगर निवासी 4 वर्षीय राधिका, सविता नगर निवासी 16 वर्षीय अभय शामिल हैं। लगातार बढ़ रहे बुखार के मरीजों को लेकर जिला प्रशासन गांव—गांव कैंप कर रहा है। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। बुखार से लगातार हो रहीं मौतों को लेकर शहर विधायक मनीष असीजा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे मामले से अवगत कराया है। उनके आने का कार्यक्रम भी निर्धारित हो गया है। मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर 1:10 बजे पुलिस लाइन पर बनाए गए हैलीपैड पर उतरेगा। यहां से कार द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। करीब 15 मिनट तक अस्पताल में भर्ती मरीजोंसे जानकारी लेंगे। 1:45 बजे मुहल्ला सुदामा नगर जाकर मृतकों के परिजनों से बात करेंगे। वहां से 2:10 बजे पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Story Loader