13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम नेहा शर्मा ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

फिरोजाबाद डीएम नेहा शर्मा ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

2 min read
Google source verification
DM Neha Sharma

एक तरफ स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के जरिए अच्छा खासा फंड मुहैया कराने के बाद भी हालात बदलने में नाकामयाब है वहीं डीएम फिरोजाबाद ने सरकारी फंड न होने के बावजूद सुहानगरी की तस्वीर बदलने की सराहनीय कोशिश की है।

Dm Neha Sharma

अगर आप चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद से गुजरेंगे तो डीएम नेहा शर्मा का यह कार्य आपको आकर्षित करेगा। डीएम ने शहर की दीवारों को आकर्षक ढंग से पेंट करवाया है। जो भी इधर से गुजरता है उसकी निगाह एक बार को इन दीवारों पर टिक जाती है।

DM Neha Sharma

खास बात यह है कि यह कार्य सरकारी फंड से न होकर कॉर्परेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) फंड के जरिए करवाया गया है और वॉल पेंट के जरिए दीए गए संदेश रचनात्मकता दर्शाते हैं।

IAS Neha Sharma

डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि वॉल पेेटिंग अलग-अलग थीम पर कराई गई है। देश के शहीदों को दर्शाया गया है। साथ ही भारत की सेना की शौर्यगाथा को दर्शाने वाले चित्र बनाए गए हैं।

Neha Sharma

इसके साथ ही शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत के आकर्षक चित्र दीवारों पर बनाए गए हैं। जिनमें जैन मंदिर शामिल हैं। दीवारों पर लिखा City of Bangles शहर की पहचान बताता है।

IAS Neha Sharma

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ संदेश भी वॉल पेंटिंग के जरिए दिया गया है।