
तीमारदारों को भोजन बांटते कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में भले ही विधानसभा चुनाव दूर हों लेकिन उसकी पृष्ठभूमि अभी से तैयार होने लगी है। राजनीति के परिपेक्ष्य से ही सही परंतु वर्तमान में कांग्रेस देवदूत बनकर मरीजों और तीमारदारों की सेवा में जुटी है। कांग्रेस ने बीमार बच्चों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था शुरू की है तो वहीं मेडिकल कॉलेज में बच्चों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए निश्शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें—
कांग्रेस ने शुरू की रसोई
डेंगू एवं वायरल से परेशान आमजन की मदद के लिए कांग्रेस आगे आई है। कांग्रेस ने मेडिकल कॉलेज प्रांगण में मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रसोई की शुरुआत की है। डेंगूग्रस्त मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस मुहैया कराने के लिए भी चार एंबुलेंसों की व्यवस्था की गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रकाश प्रधान एवं सचिव मुनेंद्रपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में मेडिकल कॉलेज सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रसोई की शुरूआत की गई।
यह भी पढ़ें—
सुबह शाम मिलेगा भोजन
रसोई में प्रतिदिन दोपहर एवं शाम का भोजन मिलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि निश्शुल्क एंबुलेंस डेंगूग्रस्त मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए शुरू की है। निश्शुल्क एंबुलेंस के लिए हेल्पलाइन नंबर 9927456400 एवं 9837220337 जारी किए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्ताधारी दल से पहले रक्तदान कर मरीजों को प्लेटलेट्स मुहैया कराने की पहल की।
यह भी पढ़ें—
एंटीलार्वा का छिड़काव करने दौड़े सपा एमएलसी
विधानसभा चुनाव में भले ही अभी देरी है लेकिन राजनैतिक पार्टियां अभी से तैयारियों में जुट गई है। डेंगू, मलेरिया और वायरल की रोकथाम के लिए सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। सपा एमएलसी ने मरघटी जलालपुर, गलामई, नगला वैद्य, श्योरामगढ़ी सहित करीब दस गांवों में टैंकर में भरे एंटीलार्वा का छिड़काव किया।
Published on:
08 Sept 2021 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
