14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुरालियों ने घर से निकाली बहू, बैठी धरने पर

— थाना उत्तर क्षेत्र स्थित तिलक नगर का मामला, पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी।

less than 1 minute read
Google source verification
sasural

ससुराल के बाहर बैठी बहू

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। आपसी विवाद के बाद ससुरालियों ने बहू को घर से बाहर निकाल दिया। वह ससुराल के सामने ही धरने पर बैठ गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। पति ने पत्नी पर सास और ससुर को बाहर निकालने का आरोप लगाया है वहीं, पत्नी ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें—

दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पांच महिलाएं घायल

धरने पर बैठ गई
थाना उत्तर क्षेत्र के तिलक नगर में शुक्रवार को एक महिला ससुराल के सामने धरने पर बैठ गई। महिला नेहा शर्मा ने बताया कि उसका पति भरत शर्मा दहेज के लिए आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके किसी और महिला के साथ संबंध हैं। आज पति ने उसे घर से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर लिया। वह इसी घर में रहना चाहती है और इसलिए वह यहां धरने पर बैठ गई है।
यह भी पढ़ें—

नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली मेडिकल छात्राओं की ऐसी कहानी, इसे पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान


तीन साल पहले हुई थी शादी
वहीं, पति भरत शर्मा ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले बोधाश्रम निवासी नेहा शर्मा के साथ हुई थी। उनके एक दो साल की बेटी भी है। वह और उसके मायके वाले उनका मकान और दुकान पत्नी के नाम में करने और माता—पिता को घर से बाहर निकालने की कहते हैं। इंकार करने पर इनके द्वारा दहेज का झूठा आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत की गई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। मुहल्ले के लोगों का कहना था कि पति—पत्नी के झगड़े में मासूम बच्ची की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।