12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali 2019: मां लक्ष्मी की कृपा पाने को आज करें यह उपाय, धन से भर जाएगी झोली

— दीपावली पर करें क्रोध का त्याग, क्रोध करने से नाराज होती हैं मां लक्ष्मी, मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका कृपा के पात्र बनने को लेकर जानकारी दे रहे हैं पंडित मुकेश त्रिपाठी—

2 min read
Google source verification
Diwali

Diwali

फिरोजाबाद। दीपावली मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा त्यौहार है। इस दिन मां की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है। थोड़ी सा उपाय करके आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका कृपा के पात्र बन सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रहे हैं पंडित मुकेश त्रिपाठी—

आज रात्रि को न करें शयन
पंडित मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि दीपावली की रात्रि लोगों को शयन नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि रात्रि में मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ विचरण करती हैं। इस दिन मां की आराधना करनी चाहिए। दिवाली के दिन घर के मंदिर में दीपक जलाएं और दीपदान करें। घर के प्रमुख स्थानों पर दीपक जलाएं।

यह है व्यापारिक शुभ मुहूर्त—
रविवार को दीपावली के दिन व्यापारी मुहूर्त—
सुबह 8 बजकर 11 सेकंड से 9 बजकर 34 मिनट तकक पहला मुहूर्त
सुबह 9 बजकर 34 सेकंड से दोपहर 12 बजकर 21 सेकंड तक दूसरा मुहूर्त
सुबह 11 बजकर 59 सेकंड से 12 बजकर 44 सेकंड तक तीसरा मुहूर्त
दोपहर एक बजकर 45 मिनट से तीन बजकर नौ सेकंड तक चौथा मुहूर्त है।

घर में पूजन का लगन—
शाम पांच बजकर 36 सेकंड से 8 बजकर 30 सेकंड तक पहला
शाम सात बजकर तीन सेकंड से रात्रि नौ बजे तक दूसरा
तीसरा सबसे श्रेष्ठ लगन रात्रि एक बजकर 31 सेकंड से तीन बजकर 46 सेकंड तक है। इसके लिए खीर में घी डालकर कमलगट्टा से मां को आहुति दें। यह सिंह लगन है और सबसे सर्वश्रेष्ठ है।

माता—पिता के पैर छुएं
उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन अपने माता—पिता के पैर छूने चाहिए। अपने पूर्वजों की प्रार्थना करें और उनसे खुशहाली की प्रार्थना करें। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अपने आप को खुश रखें। क्रोध करने वालों के यहां मां लक्ष्मी नहीं आतीं। पूजन करते समय मन में क्रोध नहीं आना चाहिए। मां उनकी पूजा स्वीकार नहीं करतीं। हमें ईश्वर से यही मांगना चाहिए कि त्यौहार के दिन क्रोध न करें। मन में प्रेम और प्रसन्नता होनी चाहिए।