
Bull Fight
फिरोजाबाद। जिस समय दुकानदार दिवाली के लिए फुटपाथ पर दुकानें सजा रहे थे। कोई दुकानों में साज सज्जा कर रहा था। उसी समय दो सांड़ों के बीच द्वंद युद्ध हो गया। आपस में झगड़ते हुए सांड एटा रोड पर पहुंच गए। जहां सड़क पर दोनों लड़ने लगे। आपस में लड़ते हुए साड़ों के बीच में जो भी आया वह नहीं बचा। सांड़ों ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, दुकान सजा रहे दुकानदार डर के दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए। करीब आधा घंटे से अधिक समय तक चली इस लड़ाई में दुकानदारों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें—
हो गए खून खच्चर
ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है जब सांडों की लड़ाई में नगरवासियों को परेशान होना पड़ा हो। इससे पहले भी इन सांड़ों के बीच लड़ाई हो चुकी है। यहां जब भी लड़ाई होती है अफरा—तफरी मच जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को टूंडला नगर के एटा रोड पर देखने को मिला। सांड़ों की लड़ाई देखकर हर कोई हैरान रह गया। आपस में लड़ते हुए सांड़ खून खच्चर हो गए लेकिन वह नहीं हटे।
यह भी पढ़ें—
बरसाईं लाठियां
दोनों को अलग करने के लिए लोगों ने खूब लाठियां बरसाईं, पानी डाला लेकिन सांड पीछे नहीं हटे। दोनों में काफी देर तक लड़ाई होती रही। सड़क पर आ जाने के कारण कई बार जाम के हालात पैदा हो गए। नगरवासियों ने इन सांडों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाए जाने की मांग की है। जिससे आगे उन्हें इस प्रकार के नुकसान का सामना न करना पड़े।
Published on:
27 Oct 2019 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
