1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश में इसलिए सबसे अलग है यह जिला, सिंगापुर के बाद इस जिले में बनाया गया ऐसा प्वाइंट जिसकी जमकर हो रही तारीफ, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद जिले की डीएम नेहा शर्मा ने दी शहर को अलग पहचान। सेल्फी प्वाइंट बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश। साथ ही शहर को दी नई पहचान।

2 min read
Google source verification
selfy point

selfy point

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद यूं ही अन्य जिलों से अलग नहीं है। सिंगापुर के बाद अब फिरोजाबाद में डीएम नेहा शर्मा द्वारा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिसका उद्देश्य शहर में आने—जाने वाले लोगों को स्वच्छता का संदेश देना और सेल्फी लेने के लिए युवाओं को एक प्वाइंट उपलब्ध कराना है। इस प्वाइंट से शहर की भी अलग पहचान बनेगी।

चर्चाओं में हैं डीएम
नेहा शर्मा ने जिलाधिकारी के तौर पर कमान संभालने के बाद से सुहागनगरी में कई कार्य ऐसे कराए जिसकी सरकारी तंत्र से लेकर आमजन में भी चर्चा हुई। चाहे वह स्वच्छ भारत मिशन के साथ अकर्षक वॉल पेंटिंग का कार्य हो या वन प्रोडक्ट वन सिटी में शहर के कांच उद्योग को जगह दिलाना रहा हो। अभी जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कांच नगरी में एक और ऐसा कार्य काराया है जो आते जाते हर व्यक्ति को एक संदेश देने के साथ ही अकर्षित करेगा। एनएच टू से गुजरने वाले हर व्यक्ति की इस पर निगाह पड़ेगी।

सिविल लाइंस पर बनाया गया प्वाइंट
दरअसल शहर के सिविल लाइन के मुख्य द्वार के समीप स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश देने के उद्देश्य से एक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जगमाता यह सेल्फी प्लवाइंट हर आने जाने वाले को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। इस सेल्फी प्वाइंट का निर्माण पथ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता का संदेश देते हुए जन जागरुकता के लिए करवाया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा का मानना है कि यह स्थल न सिर्फ फिरोजाबाद आगमन को यादगार बनाएगा बल्कि स्वच्छ फिरोजाबाद के लिए जनमानस को प्रेरित करेगा।

ट्रेनिंग के दौरान आया था मन में ख्याल
इस सेल्फी प्वाइंट के निर्माण का विचार साझा करते हुए जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि सिंगापुर में ट्रेनिंग के दौरान सेन्टोसा या सेन्तोसा पर्यटक स्थल को देखने बाद उन्हें इस तरह के प्वाइंट का निर्माण कराने का आइडिया आया। उन्होंने उसी दिन सिंगापुर में तय कर लिया था कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वह भारत में सरकारी सेवा के दौरान इस तरह का एक प्वाइंट जरूर बनवाएंगी और आखिरकार फिरोजाबाद को पहचान देना वाला, स्वच्छता का संदेश देने वाला ये सेल्फी प्वाइंट बनवा दिया।

सिंगापुर गई थीं ट्रेनिंग के लिए
बता दें कि सेन्टोसा या सेन्तोसा सिंगापुर का एक द्वीप है जो सिंगापुर के मुख्य द्वीप से दक्षिण में एक जलडमरू के पार स्थित है। यहां सिंगापुर की सरकार ने पूरे द्वीप को एक पर्यटक स्थल बना दिया है। यहां यूनिवर्सल स्टूडियो, एक्वेरियम और दक्षिणी छोर पर समुद्र-तट सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां भी एक ऐसा ही सेल्फी प्वाइंट है, अब सुहागनगरी से गुजरते समय भी आपको यह प्वाइंट आकर्षक करेगा।

Story Loader