15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के इस जिले में लागू हुआ कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र नहीं तो वेतन नहीं

— डीएम ने ट्रेजरी अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, तीन दिन में जमा कराने होंगे प्रमाण पत्र।

less than 1 minute read
Google source verification
vaccine

vaccine

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डीएम ने नई पहल करते हुए वैक्सीन नहीं तो सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं के निर्देश दिए हैं। वेतन के लिए कर्मचारियों को तीन दिन के अंदर वैक्सीन प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। ऐसा न करने पर उनका वेतन निर्गत नहीं किया जाएगा। बाद में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें—

ब्लैक फंगस की शिकार महिला की आंखों का हुआ सफल ऑपरेशन, दोबारा मिली नई जिंदगी

लगातार चल रहा जागरूकता अभियान
कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बावजूद इसके अभी तक सरकारी कर्मचारियों ने ही वैक्सीनेशन नहीं कराया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब गांवों में भी टीम भेजकर वैक्सीनेशन का काम कराया जा रहा है। डीएम ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले सरकारी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवानी होगी क्योंकि यह अन्य लोगों के लिए एक मिसाल बनेंगे।
यह भी पढ़ें—

लॉक डाउन के बीच भड़के व्यापारी, पुलिस के सामने धरने पर बैठ की नारेबाजी


डीएम ने दी जानकारी
डीएम फिरोजाबाद चन्द्रविजय ने बताया कि जिले में कर्मचारियों का वेतन उसी स्थिति में निर्गत किया जाएगा जब उनका वैक्सीन प्रमाणपत्र जमा हो जाएगा। ऐसा न करने पर कर्मचारियों को वेतन से हाथ धोना पड़ेगा। डीआईओएस कार्यालय में तैनात वित्त लेखाधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 70 प्रतिशत शिक्षक और कर्मचारियों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।