3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी लापरवाही: महिला के पेट में डॉक्टरों से छूट गई ये चीज, अब कर रही इच्छामृत्यु की मांग

यूपी के फिरोजाबाद से सरकारी डॉक्टरों की ओर से भयंकर लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां डाक्टरों ने सर्जिकल स्पंज महिला के पेट में ही छोड़ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

डॉक्टरों की तरफ से इतनी बड़ी लापरवाही की गई कि उन्होंने ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में सर्जिकल स्पंज छोड़ दिया। इससे महिला को इतनी परेशानी हो रही है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। इतना कुछ होने के बाद भी चिकित्सीय टीम पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

महिला के पेट में डॉक्टरों से छूट गई ये चीज

महिला ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद पेट में दर्द शुरू हो गया था। दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो वह आगरा के हॉस्पिटल में गई। पेट में संक्रमण के कारण महिला का दूसरा ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के साथ दर्द और बढ़ गया। जब महिला हॉस्पिटल पहुंची तो महिला के पेट के अंदर सर्जिकल स्पंज मिला, जिसे सरकारी जिला महिला अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने छोड़ दिया था। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि मवाद का गोला है। तीसरे आपरेशन में सर्जिकल स्पंज आंतों से चिपका मिला और बड़ी आंत संक्रमित होने से उसे काटकर निकाल दिया।

राज्यपाल से की इच्छामृत्यु की मांग 

महिला ने बताया कि वह मेडिकल कॉलेज की महिला प्राचार्य, सीएमओ, स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री तक से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई। वह जनता दरबार में से भी मिली पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया। अंकिता ने जिला प्रशासन को बताया कि उसका एक और ऑपरेशन लखनऊ में होगा। अब कोई भविष्य नहीं दिख रहा। महिला बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय गई। वहां पर डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।