10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जंगली जानवरों ने की किसान की फसल बर्बाद, सदमे से हुई मौत

— थाना नारखी क्षेत्र के गांव डोरसा का मामला, सुबह खेत पर फसल देखने गए थे मृतक किसान

less than 1 minute read
Google source verification
death farmer

death farmer

फिरोजाबाद। जंगली जानवरों ने एक किसान की फसल बर्बाद कर दी। सदमे से किसान की मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह सुबह खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। जहां बर्बाद फसल को देखकर वह वहीं गिर गए और उनकी मौत हो गई। आस—पास खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी।

50 वर्षीय किसान की मौत
फिरोजाबाद के नारखी ब्लाक के गांव डोरसा निवासी करीब 50 वर्षीय राजकुमार पुत्र टोडी सिंह बुधवार सुबह खेत पर फसल देखने के लिए गए थे। परिजनों के मुताबिक कुछ देर बाद उनकी मौत की खबर हमें मिली। मृतक के पुत्र मुन्नेश पाल सिंह ने बताया कि वह सुबह खेत पर घूमने के लिए गए थे। जहां जंगली जानवरों ने फसल को बर्बाद कर दिया था। जिसे देखकर वह परेशान हो गए और सदमे से उनकी मौत हो गई।

परिवार में मच गया कोहराम
शैलेंद्र पाल सिंह पुत्र धनपाल सिंह निवासी राजपुर ने बताया कि वह खेत पर गए थे, तभी किसान का शव खेत पर पड़ा मिला। उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल था। परिजनों के मुताबिक उन पर पहले से ही काफी कर्ज था। अब फसल बर्बाद हो जाने के कारण वह परेशान हो गए थे। पट्टे पर भूमि लेकर वह परिवार का पालन—पोषण कर रहे थे।