
woman
फिरोजाबाद। पत्नी को न्याय दिलाने के लिए एक पति दर-दर भटक रहा है, लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। दरअसल एक माह पहले गांव मदावली में हैवानों ने एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म में असफल होने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से जल जाने के कारण विवाहिता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना को एक माह बीत चुका है, तब से विवाहिता का पति भूपेन्द्र उसे न्याय दिलाने के लिए भटक रहा है लेकिन अब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मृृतका के पति का कहना है कि पुलिस इस मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रही है। बहू को न्याय दिलाने के लिए बेटे के साथ उसके पिता भी आगे आ गए हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व आईजी को पत्र लिखकर शिकायत की है।
ये लिखा पत्र में
थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मदावली निवासी अजयपाल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके बेटे भूपेन्द्र सिंह की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हल्द्वानी निवासी भावना के साथ हुई थी। उनके एक साल की पुत्री भी है। पिछले छह नवंबर को बसई निवासी नीरज पुत्र सुखवीर सिंह व भुवनेश पुत्र मुन्नालाल ने घर में घुसकर पुत्रवधू के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। विफल होने पर आरोपियों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी थी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल ले गए थे। जहां से उसे आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
उपचार के दौरान एक दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उन्हें राजीनामा करने के लिए धमकी दी जा रही है। पुलिस भी इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। मामले को लेकर पीड़ित ने आईजी और मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में इंस्पेक्टर मुनीश चन्द्र का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Published on:
22 Dec 2017 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
