14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, पांच महिलाएं घायल

— थाना फरिहा क्षेत्र का मामला, पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
firing

गोली लगने से घायल महिलाएं अस्पताल में इलाज कराते हुए

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। इस मामले में तीन महिलाओं समेत दो बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें—

नशीली दवाओं की तस्करी करने वाली मेडिकल छात्राओं की ऐसी कहानी, इसे पढ़कर आप भी रह जाएंगे हैरान

ईखू गांव का मामला
पूरा मामला थाना फरिहा क्षेत्र के गांव ईखू का है। गांव के ही भूरे खां की गांव के ही साकिर अली से पुरानी रंजिश चली आ रही है। शुक्रवार को भूरे खां के परिवार की महिलाएं घर के बाहर बैठी थीं। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष ने आकर महिलाओं से मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।
यह भी पढ़ें—

डॉक्टर के घर में हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, एक बदमाश गिरफ्तार


यह महिलाएं हुईं घायल
गोली लगने से मुन्नी, खुशनुमा, फूलबानो, नाशरा और दो बच्चों समेत पांच महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर एसपी ग्रामीण अखिलेश नारायण पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि ईखू में दो पक्षो में विवाद हो गया था जिसमें छर्रे लगने से महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। शेष लोगो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।