
फिरोजाबाद आगमन पर कल्याण सिंह के साथ एसपी सिंह बघेल और महीपाल सिंह निषाद।
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनकी मौत के बाद सुहागनगरीवासी भी काफी दुखी हैं। उनका यहां के लोगों से गहरा नाता था। यही कारण था कि चलने में परेशानी होने के बाद भी वह डिंपल यादव के चुनाव प्रचार के लिए फिरोजाबाद आए थे।
यह भी पढ़ें—
कर्मभूमि एटा के बाद भी फिरोजाबाद में भी पकड़
यह बात है वर्ष 2009 की। उस समय लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री व सपा मुखिया अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ी थीं। उनके सामने कांग्रेस ने राजबब्बर को चुनाव मैदान में उतारा था। उस समय कल्याण सिंह ने डिंपल के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया था। टूंडला विधानसभा के यमुना की तलहटी में बसी माता सीयर देवी के मंदिर पर हुई जनसभा में उन्हें सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई थी। बीजेपी नेता महीपाल निषाद बताते हैं कि उन्हें चलने फिरने में काफी तकलीफ रहती थी, बावजूद इसके वह चुनाव प्रचार में आए थे। मंच पर कुर्सी के बीच बैठकर ही उन्होंने डिंपल यादव के लिए वोट मांगे थे। हालांकि राजबब्बर ने डिंपल यादव को चुनाव में हरा दिया था।
यह भी पढ़ें—
रघुवरदयाल वर्मा को बनाया था मंत्री
लोधे समाज में उनकी अच्छी खासी पकड़ थी। जसराना और सिरसागंज क्षेत्र के लोगों से उनका संवाद होता रहता था। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ओम प्रकाश वर्मा बताते हैं कि उनके पिता रघुवर दयाल वर्मा के कल्याण सिंह से बहुत अच्छे संबंध थे। वर्ष 1998 में सदर सीट से समता पार्टी और भाजपा के गठबंधन से वह चुनाव जीते थे। और उसके बाद कल्याण सिंह ने अपने मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल करते हुए वन मंत्री बनाया था।
Published on:
22 Aug 2021 09:39 am

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
