15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चोरी के बाद बदलते थे नंबर प्लेट फिर देते थे लूट की वारदात को अंजाम, चार से 13 दो पहिया वाहन बरामद

— फिरोजाबाद के थाना उत्तर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

less than 1 minute read
Google source verification
chori

पुलिस हिरासत में पकड़े गए आरोपी, उनसे बरामद चोरी की बाइक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। यह गैंग बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदलकर शातिर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों के पास से पुलिस ने 13 चोरी की बाइक बरामद की हैं। इनके पास से एक किलो चरस, तमंचे और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
यह भी पढ़ें—

यूपी के इस जिले में लागू हुआ कोरोना वैक्सीन प्रमाण पत्र नहीं तो वेतन नहीं

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी अजय कुमार पांडे ने बताया कि रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना उत्तर इंस्पेक्टर अनूप कुमार भारतीय ने पुलिस बल के साथ झील की पुलिया पर चेकिंग की। जहां से पुलिस ने संतोष कुमार उर्फ पप्पू बघेल पुत्र यादराम निवासी मोहन्दीपुर थाना नारखी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक बैग बरामद हुआ जिसमें करीब एक किलो चरस था। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने अपने दो साथी गांव के ही गौरव जाटव पुत्र गब्बर सिंह निवासी समेत व विमल उर्फ टुण्डा जाटव पुत्र राजेश द्वारा चोरी की बाइकों को शनिदेव मंदिर जलेसर रोड पर एक चाहरदीवारी में छिपाकर रखने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें—

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस पर अनियंत्रित होकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल


12 बाइक और एक स्कूटी बरामद
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां से 12 बाइक और एक स्कूटी बरामद हुई। पुलिस ने उनके एक और साथी इसी गांव के मनीष पुत्र शेर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मोटरसाइकिल पर लगी असली नंबर प्लेट को चेंज कर नकली नंबर प्लेट लगाते थे और उसके बाद चोरी, लूट और डकैती की वारदात को अंजाम देते थे। उनके पास से तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं।