5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसी कोच में नहीं चढ़ने दिया तो गैंगमैन ने किया टीटी का ये हाल, देखें वीडियो

एसी कोच में चढऩे से रोकने पर गैंगमैनों ने टीटीई की पिटाई कर दी, शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन का है मामला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 2 Jun 2018, 9:00 PM IST

Indian Railway

एसी कोच में नहीं चढ़ने दिया तो गैंगमैन ने किया टीटी का ये हाल, देखें वीडियो

फिरोजाबाद। मगध एक्सप्रेस के एसी कोच में चढ़ने से मना करने पर गैंगमैन ने मिलकर टीटीई को मारपीट कर घायल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर टिकट निरीक्षकों ने जीआरपी थाने में जमकर हंगामा किया। पीड़ित ने गैंगमैनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी है। आए दिन गैंगमैनों द्वारा दबंगई किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बाद भी रेेल अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे रेल कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

चलती ट्रेन में चढ रहे थे

टिकट निरीक्षक भूरी सिंह मीणा अप लाइन की मगध एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी उसी कोच संख्या एचए-1 में ड्यूटी कर रहे थे। ट्रेन के जसबंत नगर रेलवे स्टेशन पर धीमा होने पर करीब आठ लोग अपने आप को गैंगमैन बताते हुए एसी कोच में चढ़ने लगे। मना करने पर गाली गलौज करने लगे। ट्रेन के चलते ही उक्त सभी स्लीपर कोच संख्या एस-1 में सवार हो गए और अपने साथियों को फोन करके शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर बुला लिया। ट्रेन के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर रुकते ही सभी ने टिकट निरीक्षक को पकड़ लिया और गाड़ी से नीचे खींचकर जमकर पीटा। स्टाफ व रेल यात्रियों ने किसी तरह उन्हें बचाया।

अधिकारियों को कराया अवगत

पीड़ित ने पूरे मामले से कॉमर्सियल कंट्रोल को अवगत कराया। ट्रेन के टूंडला पहुंचते ही उसके साथी भी पहुंच गए और घटना को लेकर हंगामा करने लगे। राजकीय रेलवे पुलिस ने मामला शिकोहाबाद का बताते हुए मुकदमा फीरोजाबाद में दर्ज कराने की बात कही। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। रेल कर्मी मुकदमा टूंडला में दर्ज कराने की बात कह रहे थे। पीड़ित ने गैंग नंगर 68 के गैंगमैन गौतम, नीरज, जितेन्द्र, राजेश समेत अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पूर्व में भी ट्रेन में बिठाने को लेकर दो गार्डाें के साथ मारपीट की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। अधिकारी भी पूरे मामले में जांच की बात कह रहे हैं। थानाध्यक्ष जीआरपी टूंडला राजेश कुमार का कहना है कि घटना शिकोहाबाद की है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। जांच को मुकदमा शिकोहाबाद स्थानान्तरित किया जाएगा।