
सफर में खाने के शौकीनों को रेलवे का शानदार तोहफा, ऐसे मिलेगा लजीज व्यंजनों का आनंद
नई दिल्ली। खानपान के शौकीनों के लिए अब सफर का मजा और बढ़ने जा रहा है। भारतीय रेलवे ने एक और नई सुविधा की शुरुआत की है, जिसके तहत स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजनों की भी पेशकश की जाएगी। भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने शुक्रवार को कहा कि ई-कैटरिंग सेवा को प्रोत्साहित करने और रेल यात्रियों के लिए उनकी पसंद के स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजन परोसने के लिए उसने डिलीवरी सर्विस पार्टनर ट्रैपिगो को इस काम में शामिल किया है।
ट्रैपिगो और रत्नागिरी से मिलाया हाथ
आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा, ‘ई-कैटरिंग योजना को आगे बढ़ाने और रेलयात्रियों की पसंद का स्थानीय और क्षेत्रीय व्यंजन उन्हें परोसने के लिए हमने डिलीवरी सर्विस पार्टनर ट्रैपिगो और श्री महालक्ष्मी स्वयं सहायता बचत घट (रत्नागिरी) को अपने साथ शामिल किया है।‘ आईआरसीटीसी के अनुसार, ट्रैपिगो भोजन सामग्री मुहैया करवाने वाली नजदीकी बी-2-बी लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर स्टॉर्टअप कंपनी है जिसका संचालन आईआईटी-आईआईएम और एनआईएफटी के ग्रैजुएट करते हैं।
...ऐसे ऑर्डर करें मनपसंद खाना
आईआरसीटीसी ने कहा, ‘आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग वेबसाइट http://www.ecatering.co.in/ या फूड ऑन ट्रैक ऐप पर ऑर्डर देने पर ट्रैपिगो साफ-सुथरे पैकेट में को-ब्रैंडेड टेप और स्टिकर के साथ नाममात्र के 15 रुपये के शुल्क में भोजन पहुंचाएगा।‘ नए पार्टनर्स ने शुक्रवार को नागपुर में प्रयोग के तौर पर इस सेवा की शुरुआत की। आगे इस सेवा में उत्तर-मध्य में नई दिल्ली, इटारसी, झांसी को शामिल करने की योजना है।
...ऐसे लोगों के लिए वरदान है नई योजना
रेलवे की ये नई योजना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो सफर करते-करते रास्ते में आने वाली जगहों पर मशहूर खाने का लुत्फ लेना चाहते हैं। इसके साथ ही अक्सर रेलवे के खाने में खराब गुणवत्ता की शिकायत करने वालों के लिए भी यह एक बेहतरीन तोहफा साबित हो सकता है। हालांकि अभी यह सुविधा कुछ ही स्टेशनों पर मिलेगी, लेकिन सफलता मिलने पर धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
Published on:
02 Jun 2018 01:19 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
