परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
घटना को लेकर किशोरी के परिजन थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि आरोपी उसके गांव के ही अमन, अश्वनी और अंशुल हैं। इनके विरुद्ध नसीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी देहात महेन्द्र सिंह का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।