
chori
फिरोजाबाद। फिरोज़ाबाद पुलिस ने आज एक बाइक और कार चोरी गिरोह का पर्दाफास किया है। पुलिस ने गैंग के तीन आरोपियों को पकडत्रा है। इनके पास से चोरी की तीन बाइक जिसमें दो बुलट भी शामिल हैं और एक कार बरामद की है। बताया जाता है यह शातिर किस्म का गिरोह है जो चोरी की कार और बाइक को चोरी करके उन्हें कई अन्य जगहों पर बेच दिया करते थे। वहीं एक आरोपी अभी भी फरार है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
यह भी पढ़ें—
इस तरह हत्थे चढ़ा गिरोह
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि थाना लाइनपार पुलिस को सूचना मिली की वाहन चोरी करने वाला एक गिरोह किसी चोरी की घटना को इंजाम देने की फिराक में लाइनपार क्षेत्र में खडत्रा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी और चार लोगों को दबोच लिया। इनके पास से चोरी की एक इको कार और दो बुलेट समेत तीन बाइक बरामद की हैं। इस गिरोह में चार लोग शामिल थे जिसमें से एक भागने में सफल हो गया।
यह भी पढ़ें—
दिल्ली का भी है एक आरोपी
पुलिस ने बताया कि चार लोगों में से तीन फ़िरोज़ाबाद व एक दिल्ली का है। यह सभी चोरी की बाइक और कार को अन्य जगहों पर बेच दिया करते थे। साथ ही एसपी सिटी ने खुलासा करते हुए बताया तीन बाइक में से 2 बाइक पंजाब से लायी गई हैं। जिसको ट्रेस कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं फरार एक अभियुक्त की तलाश जारी है। साथ ही एसएसपी द्वारा गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।
Published on:
13 Jul 2019 07:42 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
