2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों ने लखनऊ में दिया धरना, देखें वीडियो

मांगों को लेकर धरने पर चले गए ग्राम विकास अधिकारी

Google source verification

फिरोजाबाद। तीन सृत्रीय मांगों के समर्थन में को जिले भर के ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सचिव सामूहिक रूप से अवकाश पर चले गए। पंचायत स्तरीय अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने के कारण सोमवार को पंचायत स्तरीय कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा।

ये है मांग
ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, निर्धारित अवधि में प्रोन्नति का लाभ देने सहित तीन सूत्रीय मांगें हैं। इन मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन समय-समय पर होता रहा है। लंबित मांगों को पूरी कराने के लिए जिले में कार्यरत लगभग 101 पंचायत सचिव व विकास अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे। संघ के कुछ पदाधिकारियों ने इस दौरान प्रंातीय नेतृत्व द्वारा लखनऊ में आयोजित धरना प्रदर्शन में भी भाग लिया।

कार्य पर पडा असर
वहीं पंचायत स्तरीय अधिकारियों द्वारा एक साथ सामूहिक अवकाश लेने के बाद सोमवार को पंचायत स्तरीय कामकाज विपरित प्रभाव पडा। खास तौर पर 24 अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस की तैयारियां प्रभावित हुईं।लखनऊ धरना प्रदर्शन में शामिल होने वालों में संघ महासचिव हरेद्र पाल सिंह बघेल, रामेद्र सिंह, जितेद्र सिंह यादव, रविद्र सिंह, जसवंत सिंह, सौरभ बघेल, साबिर अली, बृजेश कुमार और प्रदीप यादव आदि शामिल रहे।