18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Firozabad News: शादी के मंडप की जगह दूल्हा पहुंचा थाने, जानिए ऐसा क्या कर दिया कांड?

Firozabad News: 21 अप्रैल, शुक्रवार को शादी होनी थी, शादी को लेकर बारात की तैयारी हो रही थी, तभी पुलिस ने दूल्हे प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी को गिरफ्तार कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification
groom reached police station instead of wedding pavilion in Firozabad

आरोपी प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी

फिरोजाबाद में एक युवक को शादी से पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, लेकिन अब हथकड़ियां लग गई है। यह मामला रसूलपुर इलाके के गुरुदेव नगर का है। वहां के रहने वाला प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी की शादी 21 अप्रैल, शुक्रवार को होनी थी।

प्रशांत गुप्ता के ऊपर 12 मुकदमे हैं दर्ज
शादी को लेकर बारात की तैयारी हो रही थी, तभी पुलिस ने दूल्हे प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रशांत गुप्ता के ऊपर 12 मुकदमे दर्ज हैं। ये रसूलपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर भी है। लड़की वालों से अपराधिक इतिहास की बात छुपा कर वह शादी करने के लिए निकला था।

यह भी पढ़ें : अतीक से सताए हुए पीड़ितों के लिए अच्छी खबर, जल्द वापस लौटाई जाएंगी कब्जाई जमीनें, योगी सरकार ले सकती है फैसला!

इस बात की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस पहले लड़की वालों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी के घर पहुंच उसे गिरफ्तार किया। प्रशांत गुप्ता उर्फ जैकी पर आरोप है कि वह लड़कियों से शादी के नाम पर शोषण करता था। उसके खिलाफ नशे की तस्करी का भी मामला दर्ज है।

महिला ने आरोप लगाया कि इसने उसके साथ संबंध बनाए
फिरोजाबाद के सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया, “थाना रसूलपुर पुलिस ने प्रशांत उर्फ जैकी पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से एक मुकदमे में महिला ने आरोप लगाया था कि इसने उसके साथ संबंध बनाए थे। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।