8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: यहां सुबह होते ही भजन कीर्तन से गूंज उठती हैं राहें, पढ़िए क्या है पूरा मामला

— गुरुनानक जयंती को लेकर फिरोजाबाद के टूंडला नगर में सिख समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

less than 1 minute read
Google source verification

फिरोजाबाद। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इसे लेकर एक नवंबर से प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रतिदिन सिख समाज के महिला—पुरूष प्रभात फेरी निकाल भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करते हैं। इस दौरान राहें भक्तिमय हो जाती हैं। ऐसा 11 नवंबर तक किया जाएगा। 12 नवंबर को गुरुद्वारा में शबद कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: यातायात माह का कुुछ इस तरह हुआ शुभारंभ, देखते रह गए लोग

टूंडला में निकाली गई प्रभात फेरी
प्रभात फेरी सुबह पांच बजे से निकाली गई। यात्रा गुरुद्वारा परिसर से प्रारंभ होकर मैन बाजार, एमपी रोड, तेल मिल रोड होते हुए नगर भ्रमण करती हुई वापस गुरुद्वारा परर समाप्त हुई। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर ने बताया कि गुरुनानक जयंती को लेकर नगर में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। प्रतिदिन समाज के महिला—पुरूष इस प्रभात फेरी में शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: यदि आप की कार के शीशों पर चढ़ी है काली फिल्म तो उतारकर आएं, वरना आपको हो सकती है परेशानी

12 को मनेगी जयंती
उन्होंने बताया कि इस बार गुरुनानक जयंती 12 नवंबर को गुरुद्वारा परिसर में मनाई जाएगी। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। 11 तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। जयंती को लेकर गुरुद्वारे को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। जत्था कमेटी द्वारा शबद कीर्तन किया जाएगा। शबद कीर्तन के बाद अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा।