8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शासनादेश के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, जलाई प्रतियां

— कोविड अस्पतालों में काम करने वाले कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि देने के शासनादेश पर जताया विरोध।

less than 1 minute read
Google source verification
health worker protest

अस्पताल में विरोध जताते स्वास्थ्यकर्मी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने न केवल काला फीता बांधकर विरोध जताया बल्कि शासनादेश फूंक दिया और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की। स्वास्थ्य कर्मचारियाों ने सरकार पर बांटने का आरोप लगाते हुए 25 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मचारी को दिलवाने की मांग की।
यह भी पढ़ें—

पुलिसकर्मी की नाक और कान काटकर फरार हो गया मारपीट का आरोपी, बाद में पकड़ा


यह है शसनादेश
कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को 25 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि देने का शासनादेश प्रदेश सरकार द्वारा जारी किया गया है। मंगलवार को टूंडला के सीएचसी पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन करते हुए शासनादेश की प्रति जलाई गई।
यह भी पढ़ें—

विवाहिता की चिता को आग लगाकर फरार हो गए ससुरालीजन, पुलिस ने निकाला अधजला शव

स्वास्थ्य केन्द्र कच्चा टूंडला पर जिला अध्यक्ष प्रसून प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने कोविड हॉस्पिटल में काम करने वाले सभी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ समेत अन्य कर्मचारियों को वेतन से अलग 25 प्रतिशत प्रोत्साहन धनराशि देने के लिए शासनादेश जारी किया है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय सांकेतिक काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन और शासनादेश की प्रतियां जलाई गई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टूंडला पर विरोध जताते हुए संगठन के जिला मंत्री सुनील कुमार पंवार ने मांग की कि अस्पतालों में कहीं भी काम करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसका लाभ दिया जाए। स्वास्थ्य कर्मी कहीं न कहीं संक्रमण के बीच में ही कार्य कर रहा है। विरोध प्रदर्शन में डॉक्टर पूनम कौशिक, चंद्रकांत गौतम, हरिओम शर्मा, विपिन चौधरी, एलडी शर्मा, महाराज सिंह, सुमित, अमित यादव, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे।