
Wife Hungama
फिरोजाबाद। प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे पति की मुसीबतें उस समय बढ़ गईं जब पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। पत्नी ने हंगामा कर दिया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले कि महिला कोई कार्रवाई करती आरोप है कि पुलिस ने पति और प्रेमिका को वहां से भगा दिया। महिला का रो—रोकर बुरा हाल था। उसका आरोप था कि उसका पति दूसरी महिला के साथ रहता है और मेरे साथ मारपीट करता है।
टूंडला चौराहा का मामला
मामला थाना टूंडला के सुभाष चौराहा का है। जहां अवागढ़ निवासी एक महिला किसी व्यक्ति और एक महिला को पकड़कर खड़ी थी और रो रही थी। तभी वहां पुलिस आ गई। पूछताछ में महिला ने बताया कि यह उसका पति है और यह भी अवागढ़ रहता है। इसका थाना टूंडला क्षेत्र के गांव चुल्हावली निवासी एक महिला से अफेयर चल रहा है। वह इसका विरोध करती है तो पति उसके साथ मारपीट करता है। दो दिन पहले भी उसने पिटाई की थी।
आगरा से लेकर आया था
महिला ने बताया कि उसका पति प्रेमिका को पहले कानपुर ले गया और उसके बाद आगरा। वह रात्रि को आगरा से प्रेमिका को चुल्हावली गांव में छोड़ने जा रहा था। तभी उसे जानकारी हो गई और वह टूंडला आ गई। यहां उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला ने पति के कपड़े फाड़ दिए। इससे पहले कि वह कुछ कर पाती, पुलिस ने दोनों को वहां से भगा दिया। महिला का रो—रोकर बुरा हाल था।
Published on:
26 Oct 2019 03:16 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
