7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूंडला विधानसभा उप चुनाव से पहले फिरोजाबाद में पकड़े गए अवैध हथियार, देखें वीडियो

— फिरोजाबाद की जसराना पुलिस ने की कार्रवाई, दो आरोपियों को पकड़ा।— पुलिस को देखकर एक आरोपी मौके से हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

2 min read
Google source verification
Wine

Wine

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद जिले की टूंडला विधानसभा में उप चुुनाव होना है। सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ऐसे में फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा है जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: फिरोजाबाद में युवक की पीट—पीटकर हत्या, परिजनों ने हाईवे पर शव रख लगाया जाम

सूचना पर पकड़े हथियार तस्कर
प्रभारी निरीक्षक जसराना गिरीश चंद्र, प्रभारी क्राइम ब्रांच कुलदीप सिंह जसराना-मुश्तफाबाद रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें हथियार तस्करों को बारे में पता चला। पुलिस ने रामा चौराहे पर पहुंच कर घेरा बंदी कर चेकिंग की। उसी दौरान जसराना की तरफ के एक बाइक पर तीन युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे पहले ही गाड़ी रोक मुड़कर भागने लगे।

बैग में रखे थे हथियार
पुलिस ने उनकी मंशा भांपकर घेराबंदी कर दो युवकों को दबोच लिया। उनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस उनकी तलाशी ली को पिट्ठू बैग से काफी संख्या में पिस्टल व तमंचे मिले। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि हथियारों के सौदागरों को पकड़ने में एसएचओ जसरान, प्रभारी क्राइम ब्रांच सहित एसआई प्रेमपाल, हैड कांस्टेबल दिनेश गौतम व सिपाही भगत सिंह व नदीम ने अहम भूमिका अदा की। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम विनोद शर्मा पुत्र अनवर सिंह निवासी नगला इंची, विपिन पुत्र दिनेश कुमार निवासी नगर खेल जसराना बताया। उन्होंने अपने भागे साथी का नाम बंशी ठाकुर पुत्र विजय सिंह बताया। वह टीकतपुरा जसराना का रहने वाला है।

इतने तमंचे हुए बरामद
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से दो पिस्टल 32 बोर और कारतूस तथा आठ तमंचे 315 बोर व कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा उनके पास से एक अपाचे बाइक मिली है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया पकड़े गए अभियुक्त हथियारों के तस्कर हैं। वह हथियारों को तस्करी कर लाते हैं। क्षेत्रों में कम कीमतों में बेचते हैं। उन्होंने बताया विनोद इनका सरगना है। उसे दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने 2017 में पकड़ा था। इसके आलावा भी जनपद व अन्य जनपदों ने सभी कर कई केस दर्ज हैं। पुलिस भागे अभियुक्त की तलाश में जुट गई है। उसे भी शीघ्र पकड़ लेंगे।