यूपी के फिरोजाबाद से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक मरीज सड़क पर लेट आखिरी सासें गिन रहा है। फिरोजाबाद के खराब स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण मरीज सड़क पर तड़पता रहा। एक शख्स सड़क पर खाली ऑक्सीजन के सिलेंडर से चिपक कर तड़पता रहा लेकिन कोई भी उसकी मदद करने सामने नहीं आया। पास में बैठी मां जान बचाने की गुहार लगाती रही।