
शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर पहुंची पुलिस
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में ससुरालीजन बहू की चिता को आग लगाकर फरार हो गए। मायका पक्ष के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली हालत में शव को चिता से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें—
यह था पूरा मामला
पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे मैनपुरी निवासी उपेन्द्र ने बताया कि उनकी बहन नारायणी देवी की शादी थाना मटसेना क्षेत्र के गांव पीथनी निवासी प्रमोद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे थे। सोमवार शाम को कुछ लोगों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बहन की मौत हो गई है और शव को जलाने के लिए लेकर गए हैं। मायका पक्ष के लोग आनन—फानन में मटसेना पुलिस को साथ लेकर पहुंच गए। जहां पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालीजन फरार हो गए। मायका पक्ष ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें—
बाहर निकाला शव
पुलिस ने जलती हुई चिता से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मायका पक्ष ने पुलिस को बताया कि ससुरालीजनों ने उन्हें बहन की मौत की जानकारी नहीं दी थी। ग्रामीणों द्वारा बताए जाने पर वह मौके पर पहुंचे थे। इंस्पेक्टर मटसेना विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। ससुरालीजन फरार हैं। मायका पक्ष की तहरीर पर चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Published on:
25 May 2021 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
