10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मच गई अफरा—तफरी, देखें वीडियो

— थाना उत्तर क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित विनायक कॉम्पलेक्स का मामला, कई दमकल लगीं आग बुझाने में।

less than 1 minute read
Google source verification
Fire

Fire

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद का जलेसर रोडउस समय आग से गरम हो गया, जब अधिकतर लोग घरों में चैन की नींद ले रहे थे। अचानक उठी आग की लपटों से जलेसर रोड पर अफरा—तफरी का माहौल हो गया। कबाड़ गोदाम में लगी आग को बुझाने के लिए कई दमकल मौके पर पहुंची। कई घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन जब तक आग ने सब कुछ जलाकर खाक कर दिया।

यह भी पढ़ें—

‘रन फॉर यूनिटी’ से लौट रहे भाजपा नेता को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना उत्तर क्षेत्र के विनायक कॉम्पलेक्स का है। जहां एक कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर छतों पर बैठे लोगों के रौंगटे तक खड़े हो गए। आस—पास इमारतों में रह रहे लोग भी परेशान हो गए। सूचना पर तीन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास करने लगीं। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण करती जा रही थी।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: वाटर प्लांट पर हुई छापेमारी, यहां दो प्लांट किए गए सीज, मच गया हड़कंप

पुलिस भी पहुंची मौके पर
फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तो वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे से अधिक समय आग को बुझाने में लगा लेकिन जब तक कबाड़ जलकर खाक हो गया। लोगों ने बताया कि कबाड़खाने में बीयर की केन रखी हुई थीं। सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट से लगना बताया जा रहा है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था।