फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में नव निर्माणाधीन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के गेट पर सोमवार को मजदूरों ने ताला जड़ दिया। मजदूरों ने ठेकेदार पर मेहनताना न दिए जाने का आरोप लगाया। अस्पताल बनाने में लगे कुछ मजदूरों को तीन साल से अब तक पैसा नहीं मिला है जबकि अधिकतर मजदूरों को होली के बाद से ही पैसा नहीं दिया गया। मुफलिसी में जी रहे मजदूरों ने तंग आकर अस्पताल में तालाबंदी कर दी।