9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों ने सड़क पर गिरा—गिराकर पीटा वकील का बेटा, वीडियो वायरल

— फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का मामला, बाद में थाने पहुंचकर पुलिस और युवक के बीच हुआ समझौता।

2 min read
Google source verification
Police pitai

Police pitai

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद में बाइक हटाने को लेकर पुलिसकर्मियों और एक वकील के बेटे के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों ने युवक को सड़क पर गिरा—गिराकर बटों से पीटा। इसका वीडियो वायरल वायरल होने पर पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करा दिया। पुलिसकर्मियों ने संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मेडिकल भी करा लिया।

यह था मामला
शिकोहाबाद तहसील में कार्यरत अधिवक्ता का बेटा आशीष अपनी मां के साथ बाइक से कटरा बाजार में खरीदारी करने को गया था। युवक की बाइक सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान वहां से प्रभारी निरीक्षक गुजरे तो वहां पर जाम को देखते हुए पुलिसकर्मियों से सड़क से वाहन हटाने को कहा। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां खड़ी बाइकों को सड़क पर गिराना शुरू कर दिया। इसी दौरान अधिवक्ता के बेटे की बाइक को भी सड़क पर गिरा दिया, जिसका युवक ने विरोध किया।

रायफल की बट से मारा युवक को
विरोध बढ़ने पर पुलिसकर्मियों ने युवक पर हाथ छोड़ दिया। इस पर युवक ने पुलिस की हरकत का विरोध किया तो फिर पुलिसकर्मियों ने युवक पर राइफल की बट से प्रहार कर दिया। अपने बेटे को पिटता देखकर उसकी मां भी बीच बचाव में आ गई। इस दौरान महिला सड़क पर गिर पड़ी। जिसे देखकर युवक गुस्से में आ गया और उसने भी पुलिसकर्मियों पर हाथ छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक पुलिसकर्मियों व युवक को समझाने बुझाने लगे। इसके बाद पुलिसकर्मी युवक को थाने ले आए। मामले की जानकारी होते ही अधिवक्ता भी थाने पहुंच गए। थाने में क्षेत्राधिकारी के समक्ष अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की। मामला अधिवक्ताओं से जुड़ा होने के चलते दोनों ही पक्षों में सुलह करा दी गई।

वीडियो नहीं होता तो जेल में होता युवक
पुलिसकर्मियों ने अपने मेडिकल करा लिए थे। युवक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी हो गई थी लेकिन अचानक सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल हो गए। इसमें पुलिसकर्मियों द्वारा ही पहले युवक के साथ मारपीट, उसकी मां को बीच बचाव के दौरान गिरते हुए दिखाया है। इसके बाद युवक जमीन से उठकर पुलिसकर्मियों का विरोध करता है। वीडियो में पुलिसकर्मियों की गलती सामने आने पर ही पुलिस बैकफुट पर आ गई। एसपी देहात राजेश कुमार ने पुलिसकर्मियों का बचाव करते हुए बताया कि युवक की बाइक की वजह से जाम लग रहा था। उसने पुलिस पर हाथ उठाया, उसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसके विरुद्ध कार्रवाई की थी। अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।