12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: प्रेमी ने प्रेमिका के लिए हाथ पर लिखा कुछ ऐसा और फिर पेड़ के नीचे इस हालत में मिला शव, मच गई चीख पुकार

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव दिखतोली गांव का मामला, तीन दिन से लापता था मृतक, मृतक की मां ने लगाया प्रेमिका के परिजनों पर हत्या करने का आरोप।

less than 1 minute read
Google source verification
suicide

suicide

फिरोजाबाद। प्रेमिका की खातिर एक युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मरने से पहले युवक ने अपने हाथ पर प्रेमिका का नाम और उसके लिए संदेश भी लिखा है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। वहीं मृतक के परिजन इसे हत्या बताकर पुलिस कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

शिकोहाबाद क्षेत्र का मामला
मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव दिखतोली का है। गांव का रहने वाला करीब 22 वर्षीय युवक मोनू पुत्र शेर सिंह का समीप की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विगत तीन दिन से वह घर नहीं लौटा था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। गांव के बाहर एक पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा मिला। गले में रस्सी थी और रस्सी का कुछ हिस्सा पेड़ पर लटका हुआ था। किसी राहगीर ने इसकी सूचना डायल 100 को दे दी।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त मोनू के रूप में की। मौके पर पहुंचे सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह जंगल मे एक शव मिला है। शव को देखते ही स्थानीय लोगो की भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल हंड्रेड को दी थी। जिसके आधार पर शव की शिनाख्त की गई। सीओ ने बताया कि मृतक के किसी युवती से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले युवती के परिजनों ने मृतक युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत भी पुलिस से की थी। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वहीं मृतक की मां सावित्री देवी का आरोप है कि उनके बेटे की युवती के परिजनों द्वारा हत्या की गई है।