13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

— थाना रामगढ़ क्षेत्र के कोटला चुंगी स्थित डॉ. एमसी अग्रवाल अस्पताल का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
mc agrawal

mc agrawal

फिरोजाबाद। डॉक्टर की लापरवाही के चलते एक प्रसूता की मौत हो गई। प्रसव होने के बाद महिला को ब्लड चढ़ाए जाने के दौरान ही महिला की मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारियों ने आनन—फाान में उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया। महिला की मौत पर परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रसव के लिए लाए थे परिजन
फिरोजाबाद के सलेमपुर निवासी सर्वेश देवी अपनी पुत्रवधु रानी को प्रसव पीड़ा होने पर फिरोजाबाद के नामचीन डॉ. एमसी अग्रवाल अस्पताल में प्रसव के लिए लाए थे। आरोप है कि भर्ती होने के बाद महिला डॉक्टर प्रेरणा अग्रवाल ने उनका आॅपरेशन कर दिया। उसके बाद ब्लड की कमी होने पर कंपाउंडर द्वारा उन्हें खून की बोतल लगा दी गई। परिजनों के मुताबिक अस्पताल कर्मचारियों ने खून की बोतल तेजी से चढ़ाई जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई।

थाने में दी तहरीर
मौत होने के बाद पल्ला झाड़ते हुए उसे यहां से आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए कहने लगे। जब परिजनों को उनकी पुत्रवधु की मौत होने की जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने इलाज के दौरान बनाई गई फाइल मांगी तो वह भी नहीं दी गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। पुलिस के समझाने के बाद परिवारीजन तहरीर देकर वहां से चले गए।