4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की बदलेगी सूरत, हवन कर मेयर नूतन राठौर ने की शुरुआत

शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए मेयर नूतन राठौर ने गांधी पार्क से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 17 Jan 2018, 6:37 PM IST

mayor nutan rathore

फिरोजाबाद।सुहाग नगरी को साफ-सुथरा बनाने के लिए मेयर नूतन राठौर ने बुधवार को स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। मेयर ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत से पहले गांधी पार्क में हवन किया। इसके बाद उन्होंने शहर की विभिन्न गलियों, मोहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया ।

गांधी पार्क में किया हवन
शहर का एक मात्र गांधी पार्क शहर के बीचोंबीच स्थित है। अधिकतर लोग इसी पार्क में सुबह टहलने के लिए आते हैं। इस पार्क से शहर की पहचान भी है। मेयर ने शहर की सूरत बदलने से पहले इस पार्क की सूरत बदलने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने इस पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य हवन के साथ शुरू कराया। महापौर नूतन राठौर का कहना है कि सुहाग नगरी में स्वच्छता अभियान का असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। शहर की सड़कों से लेकर गली और मौहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाकर गंदगी को दूर किया जाएगा।

50 लाख से होगा कायाकल्प
मेयर नूतन राठौर ने बताया कि पार्क का सौंदर्यीकरण करीब 50 लाख रूपए से किया जाएगा। इस पार्क के अंदर बच्चों के झूलने के लिए झूले, फाउंटेन, समेत हरी घास लगवाई जाएगी। रंग बिरंगी लाइटों से पार्क जगमग होगा। सुबह के समय जब लोग इस पार्क में टहलने के लिए आएं तो उन्हें आनंद की अनुभूति हो। इस पार्क को ऐसा ही कर दिया जाएगा। टहलने के लिए चैडी लाइन बनाई जाएगी। बैठने के लिए बैंच डाली जाएंगी। पार्क की देखरेख के लिए भी नगर निगम द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी।


अमृत योजना से होगा कायाकल्प
मेयर ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर के पार्कों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। शहर के मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। गंदगी को दूर करना ही उनका मुख्य उद्देश्य होगा। इसकी शुरूआत हो चुकी है।