
Health
फिरोजाबाद। निश्शुल्क चिकित्सा शिविर में जांच कराने को लेकर ग्रामीणों में होड़ मची रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की जांच कर उन्हें दवा वितरित की गई। वृद्ध महिला-पुरूषों को छड़ी प्रदान की गई। फ्री में छड़ी मिलती देख कई युवा भी दिव्यांग बनकर शिविर में पहुंच गए। बाद में छड़ी कम पड़ने पर इसका खुलासा हुआ।
सीयर माता मंदिर पर लगा शिविर
यमुना की खादरों में बसे माता सीयर देवी के मंदिर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा निश्शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा ब्लाक अध्यक्ष महीपाल निषाद ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी जन आरोग्य योजना का लाभ लेने के लिए ग्रामीण पहल करें। ऐसे लोग जिनके नाम लिस्ट में शामिल हैं और उन्हें किसी प्रकार की बीमारी है तो वह शामिल निजी अस्पतालों में भी अपना निश्शुल्क उपचार करा सकते हैं।
आयुष्मान योजना का लाभ लें
स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाॅ. संजीव वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना और प्रदेश सरकार द्वारा जन आरोग्य योजना संचालित की जा रही है। इसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को मिल रहा है। जन आरोग्य कार्ड के जरिए कोई भी व्यक्ति पांच लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करा सकता है। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाए जाते हैं। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कपूरचन्द्र एडवोकेट ने कहा कि क्षेत्र के ऐसे लोग जो बीमार होने पर अपना इलाज नहीं करा पा रहे थे उन्होंने इस शिविर के माध्यम से जांच कराई और दवा भी प्राप्त की। अधीक्षक ने बताया कि शिविर में 224 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 18 बुखार और 63 शुगर की बीमारी से पीड़ित पाए गए। 78 लोगों को छड़ी प्रदान की गई। इस मौके पर देवकरन दिलावर, प्रदीप वर्मा, रोहित उपाध्याय, शंभूदयाल, आशा प्रेमवती वर्मा, लज्जाराम, लोकेन्द्र सिंह, भवानी शंकर, पूरन सिंह, नंदनी आदि मौजूद रहे।
Published on:
05 Nov 2019 12:40 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
