
विरोध प्रदर्शन करते व्यापारी
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में कोरोना को लेकर लॉक डाउन है। ऐसे में खाने पीने को छोड़कर बाकी सभी प्रकार की दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं। इसके बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे दुकानों को खोल रहे हैं। शनिवार को कपड़ा की दुकानें बंद कराने को लेकर व्यापारी भड़क गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया।
यह भी पढ़ें—
शास्त्री मार्केट का मामला
शनिवार को थाना उत्तर क्षेत्र के शास्त्री मार्केट में उस समय व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। जब कुछ खुली हुई दुकानों को बंद कराने के लिए पुलिस पहुंच गई। व्यापारी एकजुट होकर पुलिस के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि हाजीपुरा, नालबंद चौराहा, कोटला रोड, देवनगर, महावीर नगर, करबला, करन सिंह का नगला में दुकानें खुली हुई हैं। शास्त्री मार्केट में दुकानों को खोलने पर पुलिस बंद करा देती है।
यह भी पढ़ें—
पूरा बाजार हो बंद
व्यापारियों का कहना था कि जब लॉक डाउन है तो पूरा बाजार बंद होना चाहिए। केवल एक बाजार को ही पुलिस द्वारा क्यों बंद कराया जा रहा है। एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने बैठकर समस्या का समाधान कराए जाने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कराया।
Published on:
29 May 2021 06:35 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
