17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली से औरैया जा रही बस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

— प्राइवेट स्लीपर बस में कंडक्टर ले पकड़े हाथ और सहायक ने किया दुष्कर्म, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य।

2 min read
Google source verification
Forensic Team

बस में जांच करती फोरेंसिक की टीम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। स्लीपर बस में मां के साथ दिल्ली के बदरपुर से शिकोहाबाद आ रही नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिसय दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें—

डेंगू की मार से बेहाल, झोलाछाप कर रहे पेड़ के नीचे उपचार

यह था मामला
थाना शिकोहाबाद निवासी एक महिला अपनी 16 वर्षीय पुत्री और 17 वर्षीय भतीजी के साथ प्राइवेट स्लीपर कोच बस द्वारा दिल्ली के बदरपुर से शिकोहाबाद के लिए सवार हुई थी। महिला का आरोप है कि जेवर टोल प्लाजा के समीप बस के कंडक्टर ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जब उसने कंडक्टर को आगरा पहुंचने पर पुलिस में पकड़वाने की बात कही तो उससे पहले ही कंडक्टर और उसका साथी बस से उतरकर फरार हो गए।
यह भी पढ़ें—

आगरा में डॉक्टर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

महिला ने परिजनों को बताई घटना
शिकोहाबाद पहुंचने से पहले ही महिला ने अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। बस के पहुंचते ही शिकोहाबाद में लोगों ने बस को घेर लिया और चालक को गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस बस और चालक को थाने ले आई। जहां यात्रियों से पूछताछ के बाद दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
यह भी पढ़ें—

घर के अंदर फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, शव के पास से मिली चाबी को अपने साथ लेकर रफूचक्कर हो गया ससुर

एसएसपी ने दी जानकारी
एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कंडक्टर अंशू के सहायक बबलू पर दुष्कर्म का आरोप लगा है जबकि कंडक्टर द्वारा हाथ पकड़े जाने की शिकायत की गई है। कंडक्टर और उसके साथी ने उनकी बेटी को शराब पिलाने का प्रयास किया उसने इंकार किया। उसके बाद झगड़ा हुआ। जब उनकी बेटी टॉयलेट के लिए उतरी तब कंडक्टर के हेल्पर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी जिसने हाथ पकड़ा था उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है।