
NCR College
फिरोजाबाद। एनसीआर इंटर कॉलेज में बिना पूछे पानी पीने गईं छात्राओं को शिक्षक द्वारा सजा के रूप में चार लीटर पानी पिलाया गया था। उसके बाद छात्राएं बीमार हो गईं थी। उन्हें उल्टी होने लगी थी और परिजन उन्हें अस्पताल ले गए थे। शनिवार को बच्चियों के माता—पिता उन्हें साथ लेकर प्रधानाचार्या से शिकायत करने पहुंचे। जहां पूरे मामले से प्रधानाचार्या को अवगत कराया।
यह भी पढ़ें—
यह था पूरा मामला
मामला नगर के नाॅर्थ सेंट्रल रेलवे काॅलेज का है। जहां कक्षा छह की चार छात्राएं डौली, नैना, रूबी और एक अन्य बोतल लेकर पीने के लिए पानी भरने गई थीं। छात्राओं का आरोप है कि जब वह पानी लेकर वापस आईं तो कक्षा में तैनात शिक्षक कमलकांत ने उनकी डांट लगाई और उन्हें कक्ष के बाहर ही खड़ा कर दिया। शिक्षक ने उन्हें दंडित करते हुए हाथ में लगी पानी की बोतल पीने को कहा था। उन्होंने छात्राओं को चार लीटर पानी पिला दिया था। इससे उनका पेट फूल गया था और उन्हें उल्टियां होने लगी थीं।
यह भी पढ़ें—
अभिभावकों को किया था फोन
छात्राओं के उल्टी होने के कारण शिक्षक ने बच्चों के अभिभावकों को फोन कर दिया था। अभिभावक उन्हें अस्पताल ले गए थे। जहां कुछ समय उपचार के बाद अभिभावक बच्चों को घर वापस ले आए थे। शनिवार को विद्यालय पहुंची बच्चों की मां ने बताया कि प्रधानाचार्या संगीता यादव का रूख ठीक नहीं था। वह बच्चों को ही ब्लेम लगा रही थीं। उन्होंने शिक्षक को डांटने की बजाय बच्चियों को ही भला बुरा कहा। इस मामले में प्रधानाचार्या से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो सकी।
Published on:
02 Nov 2019 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
