
Onion
फिरोजाबाद। प्याज की कीमत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्याज के लिए 'भगवान' को भी कैद कर दिया गया। यह वाकया फिरोजाबाद की मंडी समिति का है। जहां प्याज को भगवान के मंदिर परिसर में रखवा दिया गया और मंदिर का बाहर से ताला लगवा दिया। प्याज की सुरक्षा को लेकर मंदिर विगत 24 घंटे से बंद है। बाद में जब मामला संज्ञान में आया तब मंदिर का ताला खुलवाया गया।
मंडी समिति का मामला
फिरोजाबाद मंडी में प्याज की बोरियां काफी संख्या में पहुंची थीं। खराब मौसम को देखते हुए प्याज की बोरियों को मंदिर परिसर में रखकर उसमें ताला लगा दिया। मंडी में आए लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम को प्याज की बोरियों को मंदिर परिसर में रखवा दिया गया था जबकि मंदिर में प्याज नहीं रखनी चाहिए। प्याज को तामसी बताया गया है। प्याज रखने के बाद मंदिर का बाहर से ताला लगा दिया गया।
जानकारी होने पर हटवाई बोरियां
जब कुछ मीडिया कर्मियों ने इसकी वीडियो बनाई तब मंडी समिति के सचिव ने बोरियों को मंदिर परिसर से हटवा दिया। इस मामले में मंडी सचिव आरके यादव का कहना है कि बारिश से बचाने के लिए प्याज की बोरियों को मंदिर परिसर में रख दिया गया था। बाद में जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया तब मैंने बोरियों को मंदिर से हटवा दिया।
Published on:
08 Jan 2020 05:44 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
