16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होगा रोचक, निर्दलीयों को मनाने में जुटी भाजपा

— जिले में हैं कुल 33 जिला पंचायत सदस्य, इनमें से 16 सपा, पांच भाजपा, दो प्रसपा, बसपा के तीन और 7 निर्दलीय हैं।

2 min read
Google source verification
panchayat chunav

panchayat chunav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है लेकिन विगत कई वर्षो से यहां भाजपा ने साम्राज्य जमा लिया है। इस बार भी भाजपा कम प्रत्याशियों की जीत के बावजूद अध्यक्ष पद के लिए दमदार स्थिति में है। इसकी वजह है कि भाजपा निर्दलीयों के संपर्क में है और उन्हें अपने खेमे में मिलाकर चुनाव जीतने की जुगत में लगी है।
यह भी पढ़ें—

पुलिसकर्मी बन रिटायर्ड रेल कर्मचारी से लूट, हेलमेट न होने पर चेकिंग के लिए रोका था

भाजपा से जीती हैं पूर्व मंत्री की पुत्रवधु
भाजपा के पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधु हर्षिता सिंह वार्ड नंबर 15 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में जीती हैं। उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा पूरी दम लगा रही है। वहीं कभी समाजवादी पार्टी के दमदार विधायक रहे हरिओम यादव व वर्तमान में प्रसपा नेता सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के पुत्र विजय प्रताप और उनकी पत्नी रामसखी यादव भी जिला पंचायत सदस्य बनी हैं। ऐसे में वह भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी 16 सदस्यों को जिताकर अध्यक्ष के ख्वाब देख रही है। माना जा रहा है कि जिले में जीते हुए निर्दलीयों के साथ बसपा और कुछ सपा के सदस्यों के साथ भाजपा की अंदरखाने बात चल रही है। हो सकता है कि इस बार भाजपा उन्हें मनाकर अध्यक्ष पद कह कुर्सी हथियाने में कामयाब हो जाए।

जिले में 33 वार्डो में जीते प्रत्याशी एक नजर में—

वार्ड जीते पार्टी
1 देवेंद्र कुमार पीटर सपा
2 सीमा यादव भाजपा
3 अर्चना यादव सपा
4 मनोज यादव सपा
5 डा राकेश यादव निर्दलीय
6 राजीव लोधी निर्दलीय
7 दिनेश यादव सपा
8 शीलेंद्र यादव सपा
9 प्रशांत यादव सपा
10 प्रदीप उर्फ झब्बू यादव निर्दलीय
11 रिंकी यादव सपा
12 अरुण उर्फ बॉबी यादव सपा
13- सुमन माहौर भाजपा
14- प्रवेश जाटव बसपा
15 हर्षिता सिंह भाजपा
16- राधेश्याम दिवाकर निर्दलीय
17 राखी दिवाकर सपा
18 सीमा धनगर भाजपा
19 देवकी बसपा
20 बिल्लू उर्फ ललित नारायण सपा
21 कमलेश सपा
22 पप्पी यादव बसपा
23 अशोक यादव सपा
24- भीमसेन कुशवाह निर्दलीय
25 अनिल ऊर्फ बॉबी यादव सपा
26 लीलावती यादव सपा
27 डा प्रवीन यादव निर्दलीय
28 डा हरीश धनगर भाजपा
29 विजय प्रताप सिंह प्रसपा
30 रामसखी यादव प्रसपा
31 रुचि यादव सपा
32 सुनीता निर्दलीय
33 शंची चौहान सपा