
शव पर विलाप करते परिजन, इंसेट में मृतक का फाइल फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में घर से बीड़ी पीने के लिए बुलाकर ले गए व्यक्ति की पीट—पीटकर हत्या कर दी गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर परिजन पहुंच गए लेकिन जब तक आरोपी फरार हो गए। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें—
थाना उत्तर क्षेत्र का है मामला
थाना उत्तर क्षेत्र के टापा खुर्द निवासी 50 वर्षीय सुभाष चंद्र पुत्र रघुवीर को पड़ोस का ही एक युवक अपने साथ बीड़ी पीने की कहकर ले गया था। मृतक के भाई विवेक कुमार के मुताबिक पड़ोस का ही राजू उनके भाई को घर से बुलाकर बीड़ी पीने के बहाने अपने साथ ले गया। उसके बाद कुछ दूरी पर पहले से मौजूद राजू के साथियों ने मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
यह भी पढ़ें—
मौके पर मौत
इससे पहले कि परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थी। घटना को लेकर मुहल्लेवासियों में हड़कंप मचा हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर इंस्पेक्टर थाना उत्तर अनूप कुमार भारतीय का कहना है कि मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें पंकज, दीपक, राजू, दयाराम, जितेंद्र हैं। यह भी इसी मुहल्ले के हैं। अभी तक यह सामने आया है कि इन सभी ने मिलकर नशा किया था और उसके बाद इनके बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट में सुभाष की मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Published on:
22 Sept 2021 01:34 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
