फिरोजाबाद। टोल पर आए दिन मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है। कभी मंत्री तो कभी नेताओं और तो कभी पुलिस द्वारा टोल कर्मियों की पिटाई का मामला सामने आता रहता है। अब रसूलपुर थाना क्षेत्र के आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार सवारों द्वारा टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कार सवारों ने टोल मांगने पर टोल कर्मचारियों को जमकर पीटा। काफी देर तक कार सवार टोल पर ही बैठे रहे। बताते हैं बाद में पहुंची पुलिस ने राजीनामा कर मामला शांत करा दिया।