4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हाथ चढ़ा नशीले पदार्थ का बड़ा गिरोह

सिरसागंज पुलिस ने 80 किलो डोडे के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 21 Jun 2018, 9:21 PM IST

firozabad police

पुलिस के हाथ चढ़ा नशीले पदार्थ का बड़ा गिरोह

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। अभी दो दिन पहले पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी थी और अब करीब 80 किलो (डोडा) पकड़ी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक स्काॅर्पियो कार भी बरामद की है।

चेकिंग के दौरान आए पकड़ में

उत्तर प्रदेश के जिला फ़िरोज़ाबाद मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राहुल यादवेन्दु के निर्देश पर चलाए जा रहे हैं सघन चेकिंग अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण फ़िरोज़ाबाद महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सिरसागंज अजय सिंह चैहान की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक फूलचंद मय अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग करते हुए एनएचटू सोथरा चैराहे से आगे सोथरा रोड पर क़रीब 500 मीटर आये पीपल के पेड़ के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे एक स्कोर्पियो गाड़ी खड़ी दिखाई दी।

पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

तीन व्यक्ति सड़क पर उसके पास खड़े थे। तभी पुलिस को देखकर एक दम जल्दी से गाड़ी में बैठने लगे। पुलिस को शक हुआ तभी पुलिस ने स्कोर्पियो गाड़ी सहित तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। पकड़े हुए व्यक्तियों से भागने का कारण पूछा तो माफी मांगने लगे तथा उन्होंने बताया कि गाड़ी में डोडा है। इस कारण भाग कर जा रहे थे। उन तीनो की तलाशी ली और स्कोर्पियो गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में पीछे सीट के पास एक कपड़े में लिपटा हुआ डोडा बरामद हुआ। गाड़ी के कागजात तथा डोडा का लाइसेंस मांगा गया तो नही दिखा सके। अभियुक्तगणों ने बताया कि हम लोग डोडा को ओरंगाबाद बिहार से सिरसा हरियाणा बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने इस डोडा की कीमत लगभग साठ हजार रुपये बतायी। पकडे गये तीनो अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस टीम में थाना सिरसागंज प्रभारी निरीक्षक फूलचंद के अलावा उप निरीक्षक पंकज मिश्रा, प्रेमचंद पचैरी, प्रदीप उपाध्याय, रवि कुमार, हरविंदर सिंह, राजेंद्र सिंह उपस्थित थे