9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: कंटेनर में भूसे की तरह भरे थे गोवंश, अचानक हुआ ऐसा कि गाड़ी छोड़ भागे आरोपी

— थाना नारखी क्षेत्र के आलमपुर मोड़ पर पुलिस को मिला गोवंश से भरा कंटेनर, दो दर्जन से अधिक भरे थे गोवंश।

less than 1 minute read
Google source verification
Cow

Cow

फिरोजाबाद। गोवंश को चोरी छिपे कट्टीघरों में ले जाया जा रहा था। इससे पहले ही कंटेनर का पहिया फंस गया और आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कंटेनर को खोलकर देखा तो पुलिस भी अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गई। कंटेनर के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक गोवंश भूसे की तरह भरे हुए थे। इनमें से आधा दर्जन मरणासन्न हालत में थे। पुलिस ने गोवंश को गोशाला में भिजवाया है। वहीं कंटेनर मालिक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें—

कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मच गई अफरा—तफरी, देखें वीडियो

आलमपुर मोड़ का मामला
सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना नारखी क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के समीप एक कंटेनर खड़ा हुआ है। जिसके आस—पास कोई नजर नहीं आ रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कंटेनर को खोलकर देखा तो उसके अंदर गोवंश भरे हुए थे। पुलिस भी देखकर हैरान रह गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर गोसेवक भी मौके पर आ गए। ग्रामीणों की मदद से गोवंश को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें—

‘रन फॉर यूनिटी’ से लौट रहे भाजपा नेता को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

मरणासन्न हालत में थे गोवंश
कंटेनर के अंदर करीब दो दर्जन से अधिक गोवंशों को भूसे की तरह रखा गया था। इनमें से आधा दर्जन मरणासन्न हालत में थे। बीमार गोवंशों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय जबकि बाकी गोवंशों को गोशाला भिजवाया गया। पुलिस कंटेनर मालिक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि संभवत: गोवंशों को नारखी के रास्ते होते हुए कट्टीघर ले जाया जा रहा होगा।