26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुपारी किलर सत्ताईस को पुलिस ने दो साथियों के साथ किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

- दो से पांच लाख रुपए लेकर करता था हत्याएं, संदीप शर्मा की हत्या में था वांछित।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Sep 2018, 5:30 PM IST

SSP PC

SSP PC

फिरोजाबाद। सुपारी लेकर हत्या करनेे वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से दो तमंचे, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त की गई सफेद अपाचे भी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी मोटी रकम लेकर हत्या करने का काम करते थे। आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की भी इसी गिरोह के द्वारा हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें—

दुल्हन की विदा कराकर जा रही थी बस, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा जिसे सुनकर कांप गई सभी की रूह, देखें वीडियो

थाना उत्तर ने क्राइम ब्रांच टीम के साथ की कार्रवाई
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार देर रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि आरएसएस हत्या का प्रमुख आरोपी और सुपारी किलर अपने पुराने मकान पर अपने दो साथियों के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। मकान को कई टुकड़ी बनाकर घेर लिया। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे।

घेराबंदी कर दबोचे आरोपी
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को मौके से दबोच लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस, आरएसएस कार्यकर्ता संदीप शर्मा की हत्या में प्रयुक्त की गई सफेद अपाचे और लूटे गए एक लाख 62 हजार रुपए देने की भी बात कही है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अनिल उपाध्याय उर्फ बाॅबी पुत्र देवेश उपाध्याय निवासी नई आबादी टापा खुर्द थाना उत्तर, सत्ताईस उर्फ रामप्रकाश पुत्र रामबाबू निवासी मोहल्ला हरी नगर और हत्या की सुपारी दिलवाने में मदद करने वाले विपिन कुमार पुत्र हरीगोपाल निवासी दयाल नगर गली नंबर 3 थाना उत्तर फिरोजाबाद हैं।

25-25 हजार के हैं इनामी
आरोपी सत्ताईएस और अनिल पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने दो से पांच लाख रुपए लेकर हत्या करने की बात कही है। पकड़े गए आरोपियों ने अलीगढ़ में भी लूट करने की घटना करना कुबूल किया है।