8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मी की नाक और कान काटकर फरार हो गया मारपीट का आरोपी, बाद में पकड़ा

— थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला रामकुंवर जाटऊ का मामला, घायल पुलिसकर्मी का कराया इलाज।

less than 1 minute read
Google source verification
sipahi

ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराता घायल सिपाही

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मारपीट के एक आरोपी ने पुलिसकर्मी के नाक और कान काट लिए उसके बाद मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मी का ट्रॉमा सेंटर में उपचार कराया गया।
यह भी पढ़ें—

विवाहिता की चिता को आग लगाकर फरार हो गए ससुरालीजन, पुलिस ने निकाला अधजला शव

नारखी थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला थाना नारखी क्षेत्र के नगला रामकुंवर जाटऊ का है। पुलिस के मुताबिक नगला रामकुंवर जाटऊ में दो पक्षों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली थी। उसके बाद गौंछ चौकी से दो सिपाही बाइक लेकर मौके पर पहुंचे थे। जहां पुलिसकर्मी संदीप ने एक आरोपी टिल्लू को पकड़ लिया और उसे पकड़कर बाइक पर बिठाकर नारखी थाने लेकर आते समय आरोपी ने सिपाही का नाक और कान दांत से काट लिया और फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें—

कोरोना काल में काम नहीं आए जनप्रतिनिधि, पांच विधायक और एक एमएलसी में से एक विधायक ने की पहल


दांत से काटी नाक और कान
पुलिसकर्मी ने जैसे ही बाइक रोकी, आरोपी कूदकर फरार हो गया। दूसरा साथी संदीप को ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा। जहां उसका इलाज कराया। वहीं इस मामले में इंस्पेक्टर नारखी केके तिवारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिसकर्मी का इलाज कराया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।