8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में काम नहीं आए जनप्रतिनिधि, पांच विधायक और एक एमएलसी में से एक विधायक ने की पहल

— शिकोहाबाद विधानसभा से विधायक ने आॅक्सीजन पाइप लाइन बिछाने के लिए भेजा प्रस्ताव।

less than 1 minute read
Google source verification
covid 19

covid 19

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कोविड काल में जनप्रतिनिधियों का योगदान कितना रहा है। इसका अंदाजा इस खबर से आप भलीभांति लगा सकते हैं। कोविड से लड़ने के लिए जिले के पांच विधायकों और एक एमएलसी में से मात्र एक विधायक ने अपनी निधि से काम कराने के प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
यह भी पढ़ें—

कोविड हॉस्पिटल में बुजुर्ग ने केक काटकर मनाई शादी की 61वीं सालगिरह, पीपीई किट में मौजूद रहे डॉक्टर

शिकोहाबाद विधायक ने की पहल
कोरोना काल में मदद करने के लिए जनप्रतिनिधियों को अपनी निधि से मदद करने की व्यवस्था की है। फिरोजाबाद में कहने को पांच विधायक और एक एमएलसी हैं। इनमें से कोरोना काल में मदद करने के लिए शिकोहाबाद विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने पहले करते हुए विधायक निधि से शिकोहाबाद के अस्पताल में आॅक्सीजन आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछवाने का प्रस्ताव भेजा है। बाकी किसी विधायक और एमएलसी ने निधि से कोविड अस्पतालों के लिए किसी प्रकार के सामान के लिए धनराशि देने की घोषणा नहीं की है। परियोजना अधिकारी देवेंद्र प्रताप ने बताया कि शिकोहाबाद विधायक ने आॅक्सीजन लाइन बिछाने के लिए पत्र भेजा है। बाकी किसी विधायक का कोई पत्र नहीं आया। यदि प्रस्ताव भेजा जाएगा तो आगे की पहल की जाएगी।
यह भी पढ़ें—

प्रधान चुने जाने के बाद भी इस जिले में 283 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ, यह है बड़ी वजह


इन कामों में लगाया पैसा
फिरोजाबाद सदर विधायक मनीष असीजा ने तीन बारात घर और कुछ सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है। टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने सबमर्सिबल, यात्री शेड और सड़कों के लिए प्रस्ताव भेजे हैं। सभी विधायक और एमएलसी को निधि की प्रथम किस्त भेज दी गई है।