7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद, डीएम नेहा शर्मा से लगाई मदद की गुहार

फिरोजाबाद में 8वीं क्लास की छात्रा छेड़छाड़ से हुई परेशान,स्कूल जाना किया बंद।

2 min read
Google source verification
IAS Neha Sharma

फिरोजाबाद। योगी सरकार ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन इसलिए किया था कि छात्राओं को छेड़खानी जैसी घटनाओं का सामना न करना पड़े। यदि ऐसी किसी घटना से छात्रा परेशान है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जा सके लेकिन योगी की पुलिस मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा की फरियाद नहीं सुन रही है। पीड़िता कभी पुलिस तो कभी प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर रही है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। सुनवाई न होने पर छात्रा ने डीएम नेहा शर्मा से कार्रवाई की मांग की है।


मनचले से परेशान कक्षा आठ की छात्रा

थाना नारखी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक छात्रा अध्ययनरत है। छात्रा का कहना है कि उसके साथ ही गांव का एक वाल्मीकि समाज का किशोर भी पढ़ता है। वह गांव के पूर्व प्रधान का बेटा है। स्कूल में आकर वह दबंगई दिखाता है। छात्र दो माह से छात्रा को परेशान कर रहा है। कभी उसके साथ अश्लील हरकत करता है तो कभी उसके बैग में प्रेम पत्र रख देता है। अब तो आरोपी छात्र के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वह राह चलते हुए छात्रा का हाथ पकड़ लेता है और उसके साथ अश्लीलता करता है।

शिक्षकों ने किया अनदेखा

पीड़िता का कहना है कि उसने इसकी शिकायत शिक्षकों से भी की लेकिन उन्होंने उसकी बात को अनसुना कर दिया। जब उसने कई बार शिकायत की तो उल्टा छात्रा को ही डांटते हुए शिक्षकों ने उसे दूसरे कमरे में बिठा दिया। इसके बाद भी आरोपी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। छात्रा का कहना है कि आरोपी उसके बैग में आई लव यू लिखे लैटर रख देता है। एक बार तो उसने रास्ते में चलते समय पकड़कर अपनी ओर खींच लिया था।


गाली देकर भगा दिया पुलिस ने

सहन शक्ति से बाहर होने पर छात्रा ने पूरा मामला अपने परिवारीजनों को बताया। परिजन छात्रा को साथ लेकर पुलिस के पास पहुंचे लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय छात्रा को ही गाली देकर भगा दिया। उसके बाद परिवारीजन शिक्षकों के पास भी गए लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। परिवारीजनों के साथ छात्रा डीएम नेहा शर्मा के पास पहुंच गई। जहां उसने आप बीती सुनाई। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए