16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद पहुंचे शिवपाल यादव बोले, बीमारी से अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत, 400 से अधिक अस्पताल में भर्ती

— मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन आ रहे 200 के आस—पास बच्चे, अस्पताल में अव्यवस्था का माहौल, शहर में गंदगी का साम्राज्य।

2 min read
Google source verification
shivpal singh yadav

shivpal singh yadav

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बुखार और बीमारी से लगातार हो रहीं मौतों को लेकर मरीजों का हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा। अस्पताल में मरीजों को घटिया किस्म की दवाएं देने का आरोप लगाया तो वहीं दो जन प्रतिनिधियों की आपसी लड़ाई में नगर में साफ सफाई न होने की भी बात कही।
यह भी पढ़ें—

शराब विक्रेता से वसूली में सर्विलांस प्रभारी समेत दो सिपाही गिरफ्तार, ली थी एक लाख की रिश्वत

मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे शिवपाल यादव
दरअसल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव रविवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। जहां उन्होंने अस्पताल के निरीक्षण्प उपरांत पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिले भर में इस बीमारी से अब तक 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है, हमने इसका पता लगाया है। वहीं, अस्पताल के अंदर 400 से अधिक बच्चे भर्ती हैं। हर रोज करीब 200 बच्चे अस्पताल आ रहे हैं जबकि कम बच्चे ठीक हो रहे हैं। यहां व्यवस्था की कमी है। बेड की कमी है। दवाएं अच्छी क्वालिटी की होनी चाहिए जबकि दवाएं घटिया किस्म की दी जा रही हैं। सफाई अधिक होनी चाहिए। शहर में गंदगी का अंबार है। जगह—जगह पानी भरा हुआ है। स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है। यह डेंगू बहुत खतरनाक है। यहां दो जनप्रतिनिधियों का झगड़ा भी है, इसकी वजह से यहां सफाई नहीं हो पा रही है। हमारी मुख्यमंत्री से अपील है कि सफाई और दवाई की व्यवस्था ठीक करें।
यह भी पढ़ें—

उधारी के रुपए वापस न करने पर ठेकेदार ने मजदूूर को जिंदा जलाया

किसान पंचायत का किया समर्थन
मुजफ्फरनगर में किसानों की पंचायत को लेकर उन्होंने कहा कि किसान विरोधी जो कानून बना है उसे 9 महीने होने जा रहे हैं। उसे लेकर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। पूंजीपतियों को फायदा देने के लिए यह किसानों पर हमला है। किसानों और किसान पंचायत को हमारा समर्थन है। सपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में प्रसपा को मजबूत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि नेताजी मुलायम सिंह यादव हमारे साथ रहें। गठबंधन को लेकर वार्ता हो रही है।