23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Firozabad / शराब विक्रेता से वसूली में सर्विलांस प्रभारी समेत दो सिपाही गिरफ्तार, ली थी एक लाख की रिश्वत

शराब विक्रेता से वसूली में सर्विलांस प्रभारी समेत दो सिपाही गिरफ्तार, ली थी एक लाख की रिश्वत

— थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में नौशहरा गांव के समीप पुलिस ने पकड़ी थी अवैध शराब, देशी शराब बेचने वाले को पुलिस ने पकड़कर एक लाख रुपए लेकर छोड़ दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

arun rawat

•

Updated: 5 Sep 2021, 3:27 PM IST

Internet Pic

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। शराब विक्रेता से वसूली में एसएसपी के आदेश पर सर्विलांस प्रभारी समेत दो सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। उन पर एक शराब विक्रेता से छोड़ने के लिए एक लाख रुपए लेने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें—

उधारी के रुपए वापस न करने पर ठेकेदार ने मजदूूर को जिंदा जलाया

शिकोहाबाद क्षेत्र का है मामला
पूरा मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नौशहरा गांव का है। आवास विकास कॉलोनी शिकोहाबाद निवासी देवेन्द्र पुत्र सियाराम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि उसका गांव में ही देशी शराब का ठेका है। वहां पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से बेची जा रही मिलावटी शराब पकड़ी थी, जिसमें उसके सेल्समैन प्रदीप कुमार और दीपक कुमार गिरफ्तार किए गए थे। सर्विलांस प्रभारी एसआई विक्रांत तोमर, सिपाही आशीष शुक्ला और लवकुमार ईको स्पोर्ट कार में देवेन्द्र को घर से पकड़कर ले गए। जहां छोड़ने के नाम पर उससे एक लाख रुपए की मांग की गई। उसने अपने रिश्तेदार से एक लाख रुपए की व्यवस्था करते हुए सिपाही आशीष शुक्ला को एक लाख रुपए दे दिए जबकि एसआई और दूसरा सिपाही वहीं बैठे रहे। रुपए लेने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ दिया था। शराब विक्रेता की शिकायत पर एसएसपी अशोक कुमार के निर्देश पर तीनों के विरुद्ध थाना मटसेना में मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।