
Advocate
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में सट्टे का अवैध कारोबार जोरों पर है। माफिया खुलेआम सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। उनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि सट्टा लगाने का विरोेध करने पर उसने वकील और उसके भाई पर पथराव कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है।
यह भी पढ़ें—
यह है पूरा मामला
थाना लाइन पर क्षेत्र के गांव दतौजी खुर्द निवासी कुलदीप एडवोकेट हैं। उनके भाई गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। उनका कहना है कि सट्टा कारोबारी दुकान के समीप ही सट्टा लगाता है। जब उन्होंने सट्टा लगाने का विरोध किया तोे आरोपी नाराज हो गया और उसने पथराव शुरू कर दिया। अचानकक हुए पथराव में वकील घायल हो गए जबकि उनके भाई को भी चोट आई है। आनन—फानन में आस—पास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। आस—पास के लोगों ने वकील को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
Published on:
16 Jun 2020 06:13 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
